फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape with minor girl

चंडीगढ़ में 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जांच में निकली सात महीने की गर्भवती

Wed, 11 Sep 2019 12:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ की 14 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां पता लगा कि पीड़िता सात महीने की गर्भवती है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वारदात बीते सोमवार की है। 14 साल की पीड़िता चंडीगढ़ में अपने परिवार समेत रहती है। पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी सात महीने की प्रेगनेंट है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच आगे शुरू की। पुलिस ने पीड़िता और परिवारों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि पड़ोसी किशोर ने पीड़िता के साथ रेप किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों चंडीगढ़ के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों का एक साथ घर आना-जाना था। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed