{"_id":"610c41418ebc3ec3853aa306","slug":"ranjit-murder-case-final-debate-in-cbi-court-next-hearing-of-the-case-will-be-on-august-10-main-accused-gurmeet-ram-rahim-and-accused-krishan-lal-appeared-through-video-conferencing-pkl-office-news-pkl4225667114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत हत्याकांड : सीबीआई कोर्ट में चली अंतिम बहस, मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी, मुख्य आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजीत हत्याकांड : सीबीआई कोर्ट में चली अंतिम बहस, मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी, मुख्य आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए
विज्ञापन
झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड पर निरीक्षण करने पहुंचे मेयर कुलभूषण गोयल।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बदबू से परेशान लोगों की आठ दिन बाद मेयर कुलभूषण गोयल को वीरवार को याद आई। वे ऑफिस से निकल अधिकारियों के साथ गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने शहर की स्थिति को ध्यान में रखकर निगम अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कूड़ा उठवाने का आदेश दिया। निगम के अधिकारियों ने रास्ता नहीं होने का हवाला दिया तो मेयर कुलभूषण गोयल ने इस मामले को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड जाने के लिए उनके द्वारा सन् 2016-17 में एक पक्की सड़क बनाई गई थी, जिसका वे प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद निगम अधिकारियों ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगाकर सड़क ठीक करवाई और शहर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करवाया।
मेयर कुलभूषण गोयल ने दावा किया है कि यदि बारिश नहीं हुई तो 24 घंटे में शहर के अंदर पड़ा सारा कूड़ा उठ जाएगा। इसके बाद किसी भी नागरिक को कूड़े से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ विकल्प के तौर पर पुराने रास्ते को भी नगर निगम ने मिट्टी और पत्थर डालकर ठीक करवा दिया है, लेकिन रास्ता हाईवे से काफी नीचे होने के कारण कूड़े के वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जिस कारण देर शाम को नए रास्ते से ही कूड़े वाले वाहनों को गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है। इस मौके पर इंजीनियरिंग विंग के एसई विजय गोयल, एक्सईएन संजीव गुप्ता, एसडीओ एमपी शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद संदीप सोही, पार्षद जय कौशिक, जसबीर गोयत मौजूद थे।
नया रास्ते का निर्माण कार्य अधूरा
मेयर कुलभूषण गोयल के आदेश पर नगर निगम अधिकारियों ने शहर से कूड़ा उठाने का कार्य भले ही शुरू करवाया दिया है, लेकिन आफत अभी कम नहीं हुई है। हाईवे से सीधे झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड को जाने वाला रास्ता पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। इस कारण ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह हाईवे से ट्राली लेकर जाते हैं, लेकिन आधे रास्ते में ही वाहन फंस जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए निगम ने बीच रास्ते में एक जेसीबी को खड़ा किया है, जो ट्रैक्टर-ट्राली को खींच कर आगे पहुंचाती है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने हाईवे किनारे डाली चारपाई
वीरवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद निगम अधिकारियों ने गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड को जाने वाले रास्ते को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया। कुछ देर तक तो उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद वह ऑफिस कार्य के लिए निकल गए। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी खड़े-खडे़ थक गए। आराम करने के लिए अधिकारियों ने चारपाई मंगवाई और हाईवे किनारे बने स्लीप रोड पर डाली ली।
शहर में पड़ा है अभी पांच सौ टन कूड़ा
नगर निगम अधिकारियों ने शहर से कूड़ा उठाने का काम भले ही शुरू करवाया दिया है, लेकिन अभी भी सेक्टरों में करीब पांच सौ टन कूड़ा पड़ा हुआ है। सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10 सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-16, सेक्टर-20, सेक्टर-12, सेक्टर-12-ए, सेक्टर-21, राजीव-इंदिरा कॉलोनी, अभयपुर, खड़क मंगोली, गांव महेशपुर, गांव बुढ़नपुर में कूड़े के ढेर लगे हैं। इसे उठाने में करीब दो दिन का समय लगेगा। नगर निगम के मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश ने बताया कि यदि बारिश हुई तो कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कई सेक्टरों से पूरी तरह कूड़ा उठा लिया जाएगा।