फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raman Bahl laid the foundation stone for the repair of 8.81 km long link roads in Babbehali.

Panchkula News: रमन बहल ने बब्बेहाली में 8.81 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कों की मरम्मत का रखा नींव पत्थर

Tue, 30 Sep 2025 08:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 30 Sep 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Raman Bahl laid the foundation stone for the repair of 8.81 km long link roads in Babbehali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाते हुए सीनियर नेता रमन बहल ने मंगलवार को काहनूवान रोड से मुकेरियां रोड तक वाया गांव बब्बेहाली और गांव बब्बेहाली से नहर के नए पुल तक और डेरों तक संपर्क सड़कों की मरम्मत का शिलान्यास किया।
राज्य सरकार इन 8.81 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कों की मरम्मत पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च करेगी। गांव बब्बेहाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज रमन बहल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने हलके को विकास के मामले में अग्रणी बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के बजाय, पारंपरिक दलों के नेताओं ने केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया है। लोगों ने दूसरी पार्टियों के नेताओं को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कभी लोगों की सुध नहीं ली। आम आदमी की सरकार वास्तव में जनहितैषी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बब्बेहाली नहर पुल का निर्माण भी रुकवा दिया था, जिसे आप सरकार ने पूरा करवाया है। इसी तरह, बंद पड़े पुराने सिविल अस्पताल को भी लोगों की सुविधा के लिए दोबारा खुलवाया गया है। जिला अस्पताल बब्बरी में बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ-साथ विशेषज्ञ डाॅक्टरों की तैनाती की गई है। हलके में आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed