फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raksha Bandhan: Om, Swastik, Ganesh and Kundan rakhis festooned, market decorated

रक्षा बंधन : ओम, स्वास्तिक, गणेश और कुंदन की राखियाें की धूम, सजा बाजार

Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: Om, Swastik, Ganesh and Kundan rakhis festooned, market decorated
पंचकूला। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। दूर दराज स्थित भाइयों को आकर्षक राखियां भेजने के लिए बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्टालों को सजाया गया है। इनमें महिलाएं कुंदन नग और धार्मिक चिन्हों वाली राखियां खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। इसके अलावा हरियाणा परिवहन विभाग ने भी हर वर्ष की तरह महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद इस बार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह नजर आ रहा है। हलवाई, गिफ्ट शॉप, ज्वेलरी, कोरियर और राखी की स्टॉल लगाने वाले लोगों में उत्साह है। सभी लोगों ने एक माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर रखी हैं। इस बार त्योहार को यादगार बनाने के लिए बाजार में राखियों की 100 से ज्यादा वैरायटी आई हुई हैं। शहर के सेक्टर-7 के राखी विक्रेता हरी ने बताया कि भाई की राखी के साथ ही भाभियों के लिए लुंबा राखी और फूलों वाली राखी, फूलपत्ती, नगीनों की राखी, जरदोजी की राखी, गणेशजी के डोरे बाजार में उपलब्ध हैं। इसे लोग ट्रेंड के अनुसार खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि भाभी के लिए लुंबा राखी में कई वैरायटी बाजार में आई हैं। इसमें मोती और स्टोन के डिजाइन भी हैं, जिसकी कीमत 500 रुपये तक है।
विज्ञापन

धार्मिक चिह्न की राखियों की बिक्री ज्यादा
दुकानों पर पहुंच रही महिलाएं कुंदन नगीना लगी राखियों को खरीदना पसंद कर रही हैं। इसके अलावा ओम, स्वास्तिक और गणेशजी लगी राखियां भी महिलाओं की पसंद में सबसे ऊपर हैं। दुकानदारों ने भी स्टाल पर ऐसी ही राखियों को सबसे आगे रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर की जा रही पैकिंग
राखी को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सेक्टर-11 स्थित अनुपम मिष्ठान भंडार से निखिल ने बताया कि मिठाइयों की पैकिंग की गई है। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट और टॉफी के सेट बनाए गए हैं, वहीं बड़ों के लिए अलग-अलग तरह की मिठाई और नमकीन का सेट बनाया गया है। इनकी कीमत 250 से लेकर तीन हजार रुपये तक है। मिठाइयां ताजा होने के साथ-साथ इनकी पैकिंग भी आकर्षक बनाई गई है।

दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी बसों की संख्या
हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो के जीएम रविंदर पाठक ने बताया कि पंचकूला डिपो प्रदेश के सभी डिपो को कवर करता है। रक्षाबंधन पर सरकार के निर्देशानुसार किराया नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली रूट पर सवारियां ज्यादा होने के कारण उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश हैं कि वे अपनी ड्यूटी में कहीं भी कोताही न बरतें।
ये कीमत हैं राखी की
सामान्य राखी : 10 से 30 रुपये तक
कुंदन वाली राखी : 100 से 150 रुपये तक
कड़े वाली राखी : 50 से 200 रुपये तक
नग वाली राखी : 10 से 100 रुपये तक
चंदन वाली राखी : 25 से 100 रुपये तक
मोती और पत्थर वाली राखी : 100 से 500 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed