फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajyogini grandmother Ratan Mohini reached Rajyog Bhavan

राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी पहुंची राजयोग भवन

Sun, 08 Mar 2020 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rajyogini grandmother Ratan Mohini reached Rajyog Bhavan
चंडीगढ़। राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी शनिवार की शाम को चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। वे महिला दिवस पर रविवार को महिला सशक्तीकरण अभियान की लांचिंग करेंगी। इसके साथ ही 60 समर्पित कुमारी कन्याओं के लिए बैज और अंगूठी लेकर पहुंची हैं। एयरपोर्ट और सेक्टर 33 स्थित राजयोग भवन में दादी का ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत किया। पहले ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी को आना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सकीं। राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी सह मुख्य प्रशासिका हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसके अलावा जस्टिस दया चौधरी, जस्टिस राजन गुप्ता, मेयर राजबाला मलिक और पीयू के वीसी प्रोफेसर राज कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

बीके नेहा दीदी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समर्पण कार्यक्रम में 60 कुमारी बहनों का समर्पण होगा, जो अपना जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित करेंगी। कार्यक्रम में समर्पित कुमारी बहनों के माता-पिता और उनके रिश्तेदार भी शामिल होंगे। इस मौके पर बैज भी लगाए जाएंगे। बैज में एक ओर लक्ष्मी नारायण और दूसरी ओर त्रिमूर्ति का फोटो होता है। यह बैज इसलिए लगाया जाता है कि लक्ष्य प्राप्ति में दिव्यता बनी रहे और वैसा ही बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन थीम पर आधारित यह कार्यक्रम सेक्टर- 34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अनुमति ली गई है। विदेश से भी कई ब्रह्माकुमारी दीदीयां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। इस कार्यक्रम में 10 हजार से भी अधिक ब्रह्म कुमार भाई-बहनें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed