फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajput Sabha protested by taking out a fury march from Kalka vegetable market to SDM office

Panchkula News: राजपूत सभा ने कालका सब्जी मंडी से एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाल विरोध जताया

Tue, 01 Aug 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rajput Sabha protested by taking out a fury march from Kalka vegetable market to SDM office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के नाम के साथ गुर्जर लिखने के विरोध में राजपूत सभा पिंजौर ने कालका सब्जी मंडी से एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद सभी एसडीएम कार्यालय में एकत्रित हुए और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। ज्ञापन नायब तहसीलदार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान भाग सिंह पटवारी, वाइस चेयरमैन करन सिंह, वाइस चेयरमैन बलवान ठाकुर, सरपंच मान सिंह मेहता, सरंपच सुनील कुमार, धर्मपाल नेगी सहित भारी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा के सदस्यों ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और विधायक लीला राम द्वारा सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की मूर्ति का अनावरण करना था। इसमें मूर्ति पर नाम के आगे गुर्जर शब्द का प्रयोग किया गया है। इसको लेकर पूरे प्रदेश के राजपूत समाज ने महान शासक को एक जाति से संबोधित करने पर एतराज जताया था।
इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना और महान शासक की गरिमा और उसके शौर्य को संकुचित करने पर समाज में भारी रोष है। इस कारण राजपूत समाज ने प्रधान भाग सिंह पटवारी, प्रधान राजपूत सभा कालका पिंजौर की अध्यक्षता में सब्जी मंडी कालका में एक मीटिंग करके रोष प्रकट किया गया। इस मौके पर गुर्जर शब्द हटाने की मांग की गई। कैथल में शांतिपूर्वक विरोध करने वाले राजपूत समाज के युवाओं की बात न सुनकर उनपर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। 200 युवाओं को पुलिस द्वारा घायल करके राजपूत समाज के नेता शेर सिंह राणा को गिरफ्तार करने पर पूरे प्रदेश का राजपूत समाज घोर निंदा करता है।
विज्ञापन

सरकार से मांग करता है कि सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति से गुर्जर शब्द हटाया जाए और एफआईआर रद्द की जाए। भविष्य में इतिहास के साथ छेड़छाड़ न हो इसके लिए एक अलग से आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्यथा पूरा राजपूत समाज हरियाणा प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्रवाई करने का निवेदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed