फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajiv Colony rehabilitation scheme will soon go up: Speaker

राजीव कॉलोनी पुनर्वास योजना जल्द चढ़ेगी सिरे: स्पीकर

Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Colony rehabilitation scheme will soon go up: Speaker
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राजीव कॉलोनी में पुनर्वास योजना में देरी करने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने विधानसभा सचिवालय में बुलाई एचएसवीपी के अधिकारियों की बैठक में शहर में चल रही करीब 15 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर संज्ञान लिया। धार्मिक संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन मामले में हो रही देरी पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह से फोन पर बात की। प्रधान सचिव ने इस मामले का जल्द समाधान कर धार्मिक संस्थानों के लिए आवंटित किए जाने वाले भूखंडों के लिए विज्ञापन जारी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एचएल पुल पर हुई विस्तार से चर्चा
सेक्टर 20-21 को 24-26 से जोड़कर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित सड़क और घग्गर नदी पर बनाए जाने वाले एचएल पुल पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बात हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों प्रांतों के बीच जारी मसलों को सुलझा लिया गया है। पंजाब की तरफ से जल्द क्लीयरेंस मिलने की संभावना है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से पंचकूला के सेक्टर 20-21 की सेक्टर 24-26 से पीरमुच्छला के रास्ते सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसके साथ ही शहर वासियों के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट और अंबाला की तरफ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बन सकेगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती
एमडीसी के पास भैंसा टिब्बा में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर भी विधानसभा अध्यक्ष ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद वहां से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया। सेक्टर-15 में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र के बारे में पूछा गया तो अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला नगर निगम की तरफ से इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग नहीं मिली है। इस पर गुप्ता ने बैठक में ही नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी को फोन कर ड्राइंग के बारे में जवाब मांगा। ईओ ने यह ड्राइंग जल्द एचएसवीपी को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-24 में बनेगा ओपन थिएटर
बैठक में सेक्टर-24 में प्रस्तावित मल्टी फीचर्ड पार्क के बारे में भी जानकारी प्रस्तुत की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ओपन थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में शहर के बड़े पार्कों में बनाए गए शौचालयों के रखरखाव पर भी संज्ञान लिया गया। सेक्टर 12ए के बीच से गुजरते कुदरती नाले के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही ज्ञान चंद गुप्ता ने राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी की सड़कों की प्रगति पर भी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि दोनों कॉलोनियों में 208 लाख रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed