फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajasthan Police won gold and bronze medal in equestrian competition

घुड़सवारी प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस ने जीता गोल्ड और कांस्य पदक

Sat, 09 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police won gold and bronze medal in equestrian competition
पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 40वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में सभी राज्यों से पहुंची टीमें अव्वल आने के लिए जोर लगा रही हैं। शुक्रवार को आईटीबीपी भानू में आयोजित (एआईपीइसी) की प्रतियोगिताओं में शो जंपिंग ग्रेड-टू में राजस्थान पुलिस के एफसी जितेंद्र कुमार ने अपने अश्व सोनाली के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान, पंजाब पुलिस के कांस्टेबल जतिंद्र सिंह ने अपने अश्व युवराज के साथ रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान और राजस्थान पुलिस के एफसी भागचंद ने अपने अश्व जैनी के साथ कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्य अतिथि पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने शिरकत की। इस मौके पर उनका महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, उप महानिरीक्षक अन्य पदाधिकारी, निर्णायक मंडल और इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed