फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipurrani police station was cordoned off to cancel false cases

झूठे मामले रद्द कराने के लिए किया रायपुररानी थाने का घेराव

Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Raipurrani police station was cordoned off to cancel false cases
रायपुररानी। क्षेत्र के गांव भूड व हंगोला में एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी न किए जाने मामला प्रशासन के गले की फांस बन गया है। वहीं, शुक्रवार को गुर्जर बिरादरी की ओर से सर्व समाज के लोगों के साथ एकत्रित हो पहले दिए अल्टीमेटम के अनुसार हजारों की संख्या में पहुंच थाना परिसर का घेराव करते हुए झूठे मामले रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

गुर्जर समुदाय, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित कई सामाजिक संस्थाओं के हजारों लोगों ने रोष मार्च निकालते हुए थाना परिसर में पहुंच एससी/एसटी एक्ट के मामले को झूठा बताते हुए रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी राजकुमार कौशिक व सतीश कुमार ने सर्व समाज बिरादरी के लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी तब जक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर रायपुररानी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों की ओर से एसआईटी का गठन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले रद्द न होने पर अनिश्चितकालीन धरना 17 से
सरपंच संगठन के ब्लॉक प्रधान शरणजीत सिंह काका, जिला परिषद सदस्य देशराज पोसवाल, जगीर चौधरी फिरोजपुर, मा. छज्जू राम प्यारेवाला, हैप्पी गुर्जर टोका सहित अन्य स्थानीय लोगों के नेतृत्व में एकत्रित लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी राजकुमार कौशिक को दिए ज्ञापन में झूठे मामले की निष्पक्ष जांच करने, रायपुररानी में भीम आर्मी के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने व गिरफ्तार लोगों को जांच तक छोड़ने की मांग की। सर्व समाज के लोगों द्वारा पुलिस को 16 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। यदि समाधान नहीं हुआ तो थाना के समक्ष 17 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed