फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipurrani: Oxygen plant construction work started from 22 lakhs in CHC, people are happy

रायपुररानी : सीएचसी में 22 लाख से ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का कार्य शुरू, लोगों में खुशी

Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raipurrani: Oxygen plant construction work started from 22 lakhs in CHC, people are happy
रायपुररानी। सीएचसी सेंटर में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 22 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट बनाने का कार्य शुरू करने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। क्षेत्रवासियों में अग्रवाल सभा के संरक्षक जितेंद्र मोहन अग्रवाल, व्यापार मंडल के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र गोयल, ब्राह्मण सभा के प्रधान अरविंद वशिष्ठ, सुंदर लाल पंसारी, पूर्व सरपंच रामपाल राणा, रवि अरोड़ा, श्याम गोयल, राहुल आढ़ती का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान इलाज के लिए मुख्य स्रोत ऑक्सीजन के लिए अन्य स्थानों से सिलिंडर उपलब्ध करवाने पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के अनुसार क्षेत्रवासियों के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की मांग मुख्य रूप से उठाई थी। इस पर तुरंत प्रभाव से बिल पास कर कार्य को अप्रूवल मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही प्लांट लगने के बाद हर वर्ग को लाभ मिलेगा। एसएमओ ने बताया कि 30 बेड के स्थानीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगना बहुत जरूरी था जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ऑक्सीजन की पूर्ति होने पर इलाज में भी इजाफा होगा। - राजपाल सिंह, पूर्व फौजी गांव भरौली निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और विभाग की योजना के अनुसार अब सभी बेड पर पाइप के माध्यम से ही ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। सिलिंडर उठाने का झंझट ही खत्म होगा। - विवेक गोयल, वीक्यूब हेल्थकेयर के एमडी एवं अग्रवाल सभा सदस्य
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य पर खुशी है। सरकार व विभाग के साथ स्थानीय एसएमओ का भी आभार व्यक्त करते हैं। उनके प्रयासों से ही रायपुररानी के लोगों को यह सुविधा मिली है। - श्रीश्री 1008 अशोक दास, रामकुंडी आश्रम के संचालक

कोविड काल में लोगों की परेशानी और मुख्य जरूरत ऑक्सीजन रही है। इसकी जरूरत को देखकर सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से जनहित में यह सेवा प्रदान की गई है। इसका सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। -तरसेम नारायणपुर, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed