फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipur Rani Mandi submerged in a single downpour, farmers' hard work wasted

Panchkula News: एक ही बारिश में जलमग्न हुई रायपुररानी मंडी, किसानों की मेहनत पानी में डूबी

Tue, 07 Oct 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Raipur Rani Mandi submerged in a single downpour, farmers' hard work wasted
रायपुररानी। सोमवार दोपहर को हुई तेज बारिश ने रायपुररानी अनाज मंडी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही कुछ ही देर में पूरी मंडी पानी-पानी हो गई। मंडी में किसानों द्वारा लाया गया धान पानी में उतराता नजर आया। किसानों का कहना है कि मंडी प्रशासन ने बारिश से पहले कोई ठोस तैयारी नहीं की थी। सीवरेज की सफाई न होने के कारण पूरा पानी मंडी के भीतर ही भर गया। इससे न केवल धान की क्वालिटी खराब हुई, बल्कि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन



मार्केट कमेटी का दफ्तर भी जलमग्न

मंडी परिसर में स्थित मार्किट कमेटी के दफ्तर के बाहर भी बारिश का पानी भर गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में दफ्तर के सामने नई ब्लॉक टाइलें लगाई गई थीं, जिसके कारण वहां की पानी निकासी की व्यवस्था बाधित हो गई।
विज्ञापन



कोट...

मंडी में तयबद्ध तरीके से रोजाना सफाई नहीं होती। सीवरेज जाम हैं और बारिश का पानी बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। मंडी प्रशासन को इस तरह की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखना चाहिए। - जयपाल, प्रधान मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..




मंडी में सीवरेज सिस्टम की सफाई कुछ दिन पहले ही कराई गई थी। सोमवार को बारिश बहुत अधिक हुई, जिसके कारण पानी जमा हो गया। उम्मीद है कि बारिश रुकते ही पानी की निकासी दुरुस्त कर दी जाएगी। - नरेश, मंडी सेक्रेटरी, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed