फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipur Rani in a panic due to fire on government land

Panchkula News: सरकारी जमीन पर लगी आग से रायपुररानी में हड़कंप

Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Raipur Rani in a panic due to fire on government land
धुएं की चपेट में स्कूल, आईटीआई, पटवारखाना और निजी अस्पताल, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित सरकारी जमीन पर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र को चपेट में ले लिया जिससे स्कूल, आईटीआई, पटवारखाना और एक निजी अस्पताल तक प्रभावित हो गए।
आग लगते ही पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया जिससे विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों, अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर लंबे समय से सूखा कचरा और झाड़ियां जमा थीं लेकिन संबंधित विभागों द्वारा समय रहते सफाई नहीं कराई गई। इस लापरवाही के चलते आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद उसे बुझाने में देरी हुई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित इलाके में तुरंत पानी का छिड़काव कराया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल इलाके में धुएं का असर बना हुआ है और लोगों में डर का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed