{"_id":"66f710649ca2a12f660877c7","slug":"rain-roads-and-lanes-jammed-waterlogging-tree-fell-on-e-rickshaw-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-11206-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : रोड गलियां जाम, हुआ जलभराव, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : रोड गलियां जाम, हुआ जलभराव, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पूरे जिले में शुक्रवार को करीब दो घंटे रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं रोड गलियां जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों में पानी भरने से जाम के हालात बन गए। तेज हवा चलने के कारण शहर के सेक्टर-14 में एक पेड़ ई-रिक्शा पर टूटकर गिर पड़ा। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के बाद सुबह 11 बजे शहर के सभी चौक और मुख्य चौराहों पर पानी भर गया। इस कारण बेला विस्टा सहित शहर के सेक्टर -7, 8, 9, 10 सहित घग्गर पार जाने वाले माजरी चौक पर भी लोग जाम में फंसे रहे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं बारिश के बाद अस्पताल के हालात भी ठीक नहीं रहे। बेसमेंट सहित लिफ्ट में पानी भर गया। इस कारण ओपीडी में आने जाने वाले मरीजों को जमकर परेशानी हुई।
अल्ट्रासाउंड रूम सहित सभी जगह पानी भरा
शहर के सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में अल्ट्रासाउंड रूम सहित सभी जगह पानी भर गया। पानी भरने के बाद मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की बेसमेंट में पानी भरने के बाद लोग परेशान रहे। बेसमेंट में इंस्टाल मशीनों के एरिया में भी पानी भरा रहा। इस कारण यहां पर दिक्कत हुई। वहीं इमरजेंसी के वार्ड में भी पानी भर गया। इसके अलावा अस्पताल के बच्चों के वार्ड, जनरल वार्ड में भी कई जगह दीवारों में सीलन आ गई। सीलन आने के कारण लगातार हालात ठीक नहीं रहे। ओपीडी में मरीजों को समस्या हुई।
दो घंटे तक रहा बिजली कट
सुबह 11 बजे तेज बारिश के बाद बिजली कट की समस्या बनी रही। शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17 सहित अन्य सेक्टरों में बिजली कट की समस्या बनी रही। बिजली कट की यह समस्या ट्रांसफार्मर में खराबी के बाद बनी रही। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के बाद बिजली व्यवस्था को बहाल किया जा सका है। शहर में बारिश के बाद आए दिन इस तरह के हालात बन जा रहे हैं।
विज्ञापन
जाम के हालात बने रहे
सभी जगह जाम के हालात बने रहे। बारिश के बाद शहर के सेक्टर-11, 12, तवा चौक, माजरी चौक सहित कई जगह पर जाम लगा रहा। बारिश के बाद पानी नहीं निकलने के कारण चौक पर पानी भर गया। पानी भरने के कारण वाहन फंसे रहे। यह हालात सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र -1 और 2 में खराब रहे। सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहन कई बार फंसे।
अस्पताल की लिफ्ट और बेसमेंट के पानी की सफाई कराई गई है। जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। लिफ्ट सहित सभी वार्डों में जल भराव को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। -डॉ. जितेंदर कुमार, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
जलभराव की सफाई के लिए नगर निगम की टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। सभी जगह पर कर्मचारी लगाकर रोड और गली की सफाई कराई गई है। जलभराव की समस्या से जल्द लोगों को राहत मिलेगी। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम