फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain filled with water in the Metro Town Society flat, people created a ruckus against the builder

मेट्रो टाउन सोसायटी के फ्लैट में छत से भरा बरसाती पानी, लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया हंगामा

Mon, 31 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rain filled with water in the Metro Town Society flat, people created a ruckus against the builder
जीरकपुर। ढकोली स्थित मेट्रो टाउन सोसायटी में बरसाती पानी से फ्लैटों को हुए नुकसान के बाद रविवार को बिल्डर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ। भीड़ में जमा हुए लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बिल्डर के सेल्स ऑफिस में तैनात कर्मचारियों को अपनी कार वहीं छोड़कर पैदल भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार की रात तेज आंधी और बारिश से फ्लैटों में काफी नुकसान होने और छत से फ्लैटों में बारिश का पानी भरने के बाद परेशान होकर रविवार को सुबह लोग इतने रोष में आ गए कि जब बिल्डर के ऑफिस के कर्मचारी बहस करने लगे तो लोगों ने उन्हें गाड़ी को चारों ओर से घेरा लिया और जवाब मांगने लगे। बड़ी मुश्किल से बहस करते हुए बिल्डर के कर्मचारी अपनी कार वहीं पर छोड़कर भागने में कामयाब हो पाए।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को तूफान के बाद आई तेज बारिश के दौरान उक्त सोसायटी के फ्लैटों की छत से जगह-जगह तेजी से अंदर पानी भर गया। लोगों ने सामान बचाने की कोशिश की लेकिन काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट मालिकों का आरोप है कि बिल्डर ने घटिया मैटीरियल का इस्तेमाल किया है, ऐसा लग रहा है कि जैसे छत में कई जगह सीमेंट का इस्तेमाल ही नहीं किया और पानी छत से चारों ओर तेजी से अंदर भरता रहा।
इसकी शिकायत लेकर जब फ्लैट मालिक रविवार सुबह सोसायटी के सेल्स ऑफिस पहुंचे, तो कंस्ट्रक्शन साइट के इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का हल करने से साफ मना कर दिया। यह सुनकर जब लोग भड़के तो माहौल गर्मा गया और मीडियाकर्मी कवरेज करने लगे तो बिल्डर का स्टॉफ गाड़ी में बैठकर फरार होने लगा। तभी उग्र लोगों ने मेन गेट पर बैरिकेड्स लगाकर गाड़ी घेर ली। इसके बाद वह लोगों को धमकाने लगे तो लोग और भड़क गए। यह देखकर बिल्डर का स्टाफ अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया।
जानकारी के मुताबिक इस सोसायटी का बिल्डर वार्ड नंबर -10 से जीते अकाली पार्षद जगदेव सिंह है। जिन्हें बार-बार फोन करके मौके पर हालात देखने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
लोगों का आरोप- घटिया मैटीरियल लगाकर बिल्डर बेच रहा लाखों के फ्लैट
सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर जगदेव सिंह ने लोगों से विश्वासघात किया है। उसने लाखों रुपये लेकर फ्लैट्स में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया है। शनिवार रात उनके फ्लैटों की छतों से तेजी से नल की तरह पानी भरता रहा। घटिया क्वालिटी का सामान लगाने से लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। एक महिला ने कहा कि शनिवार की रात रसोई में काम करते समय अचानक इलेक्ट्रिक चिमनी नीचे गिर गई। अगर एक कील दीवार में लगानी हो रेत बाहर आने लगता है।
लोगों का आरोप है कि उन्होंने बैंक से लाखों रुपये कर्ज लेकर यहां फ्लैट खरीदे हैं। फ्लैट बेचते समय बिल्डर के सेल ऑफिस का स्टाफ बड़ी-बड़ी बातें कर रहा था, लेकिन भंडा फूटने पर लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा है।
महिला का आरोप- बिल्डर के स्टाफ ने दी देख लेने की धमकी
सोसायटी निवासी शिखा शर्मा ने आरोप लगाया कि जब बिल्डर के स्टाफ से इस मामले में बात की तो स्टाफ ने धमकी देकर कहा कि सोसायटी के बाहर आने पर उन्हें देख लेंगे। वहीं नीरज शर्मा और अरुणव ने भी आरोप लगाया कि बिल्डर का स्टाफ गुंडागर्दी पर उतर आया है। अगर उन्हें कोई जानमाल का नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार बिल्डर का स्टाफ होगा।

आरोपी ने रॉ फ्लैट खरीदा था बाकी मैटीरियल उसने खुद लाकर इस्तेमाल किया
जो फ्लैट मालिक उन पर घटिया मैटीरियल लगाने का आरोप लगा रहा है। उसने दो साल पहले हमारे से रॉ फ्लैट खरीदकर इसकी रजिस्ट्री करवा ली थी। फ्लैट मालिक ने खुद का मैटीरियल इस्तेमाल किया है। अब फ्लैट में बारिश का पानी भर गया तो उसे ठीक करवाना हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती, लेकिन हम फिर भी काम करवाने को तैयार थे। सोसायटी के लोगों ने हमारे स्टॉफ पर हमला कर दिया है, गाड़ी तोड़ने की कोशिश की है। मैं अब इस सोसायटी से अपना ऑफिस बंद कर रहा हूं।
- जगदेव सिंह, अकाली पार्षद एवं मेट्रो टाउन के बिल्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed