फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain and strong winds hit the crops again, farmers worried

Panchkula News: बारिश और तेज हवाओं से फिर पड़ी फसलों पर मार, किसान चिंतित

Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds hit the crops again, farmers worried
संवाद न्यूज एजेंसी बरवाला। दो दिन बाद फिर तेज बारिश और हवाओं से एक बार फिर किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। इसको लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। मोरनी, रायपुररानी, पिंजौर, कालका और बरवाला में बारिश और हवाओं से फसलों को पहुंचा नुकसान है। क्षेत्र के किसान मोहन सिंह, राजपाल, कुलबीर सिंह, पालेराम, सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी गेहूं, गन्ना, सूरजमुखी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को जमीन पर बिछा दिया था। थोड़ी बहुत जो फसल बची थी, उसको भी शुक्रवार और शनिवार सुबह हुई बारिश व तेज हवाओं ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके चलते इस कुदरत की मार से किसानों के खून पसीने की कमाई मिट्टी में मिल गई है। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में ऐसा कोई भी किसान नहीं बचा, जिसकी फसलों को नुकसान न पहुंचा हो। वहीं क्षेत्र के किसानों ने रोष जताकर कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारी उनकी खराब हुई फसलों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। सरकार की तरफ से किसानों के फसलों की गिरदावरी कर मुआवजा दिलाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन धरातल पर कुछ होता नजर नहीं आ रहा। किसानों ने बताया कि जब वे क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी खराब हुई फसल की शिकायत करते हैं, तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता। ऐसे में किसानों को अब चिंता सता रही है कि वे अपने घर का खर्च व पालन-पोषण कैसे चलाएंगे। उनकी आमदनी का एक मात्र साधन खेती ही है। क्षेत्र के किसानों ने सरकार पर जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खराब हुई फसलों की गिरदावरी कर मुआवजा देकर किसानों की क्षति की पूर्ति करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed