फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain and cold winds bring cold

Panchkula News: बारिश और ठंडी हवाओं से ठंड ने दी दस्तक

Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rain and cold winds bring cold
विज्ञापन



चंडीगढ़। शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को बारिश और ठंडी हवाओं के बीच ठंड ने दस्तक दे दी। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम होकर 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
रविवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 22.3 डिग्री रह गया। दो दिन में करीब 14 डिग्री की गिरावट दर्ज कई गई। सुबह से शाम तक हल्की बारिश होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। शाम तक कई लोगों ने जैकेट और गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन

36 घंटे में 54 मिमी बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पिछले 36 घंटे में कुल 54 मिमी बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान भी इतनी बारिश कम देखने को मिलती है। कुछ इलाकों में हल्का जलभराव भी देखने को मिला लेकिन पानी कुछ घंटों में निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार से मौसम साफ रहने और तापमान के फिर से 30 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस अचानक बदलाव को लेकर पहले से अलर्ट जारी किया गया था। बारिश और ठंडक ने शहरवासियों को राहत भी दी। सुखना लेक पर लोग बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम का आनंंद लेते नजर आए। सेक्टर-17 मार्केट में चाय और आइसक्रीम की दुकानों पर रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article