फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Railways is waiting for Rs 6 crore or a consent letter... UT administration has not responded even after 24 days.

Panchkula News: रेलवे कर रहा 6 करोड़ या सहमति पत्र का इंतजार... यूटी प्रशासन ने 24 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब

Sat, 27 Sep 2025 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Railways is waiting for Rs 6 crore or a consent letter... UT administration has not responded even after 24 days.
पंचकूला। हरमिलाप नगर रेलवे अंडर ब्रिज की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए रेलवे यूटी प्रशासन के सहमति पत्र के इंतजार में बैठा है। 2 सितंबर को रेलवे ने टेंडर के लिए 6 करोड़ रुपये जमा कराने या फिर सहमति पत्र देने के लिए पत्र लिखा था। 24 दिन बाद भी यूटी प्रशासन ने जवाब नहीं दिया है। इसे लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के सदस्य पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिले थे। उन्होंने फाइनेंस सेक्रेटरी से तत्काल ड्राफ्ट तैयार कर अंबाला डीआरएम ऑफिस भेजने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल ने अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया से भी बात की। उन्होंने भी कहा कि यूटी से सहमति पत्र मिलते ही आरयूबी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


बीस साल से 35 कॉलोनियों के लोग परेशान, जूझ रहे जाम से
करीब सवा लाख की आबादी वाले बलटाना में 36 रेजिडेंशियल कॉलोनियां 20 साल से परेशान हैं। हरमिलाप नगर और बलटाना के बीच बना यह फाटक मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ को आपस में जोड़ता है। यहां से रोजाना करीब दस हजार वाहन आवाजाही करते हैं लेकिन ट्रेनें बढ़ने की वजह से आधा दिन से ज्यादा समय तक यह फाटक बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को कई घंटों तक फाटक के पास जाम में ही खड़ा रहना पड़ता है। यहां से करीब 81 ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं। लोगों को बारिश और धूप में फाटक पर ही खड़े रहना पड़ता है। बलटाना के हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर बनने वाले आरयूबी के प्रोजेक्ट को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सुस्ती के कारण पिछले कई साल से प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट का कास्ट 9 से बढ़कर 12 करोड़ रुपये हुई
ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान प्रताप सिंह राणा ने बताया कि साल 2017 दिसंबर में पंजाब-हरियाणा व यूटी के हाई पावर कमेटी ने प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी थी लेकिन आरयूबी के लिए 0.74 एकड़ जमीन समय पर एक्वायर नहीं की गई। इसके चलते प्रोजेक्ट का कास्ट 9 करोड़ से बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed