फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raids in Ambala, Naraingarh and Kurukshetra to catch smugglers

भुक्की तस्करों को पकड़ने के लिए अंबाला, नारायणगढ़ और कुरुक्षेत्र में मारे छापे

Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Raids in Ambala, Naraingarh and Kurukshetra to catch smugglers
पंचकूला। पोल्ट्री फार्म की आड़ में भुक्की का धंधा करने वाले आरोपी मोहित को पकड़ने के बाद पुलिस और सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापा मार रही है। टीम की तरफ से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र और नारायणगढ़ तक छापा मारा जा रहा है। छापा मारने के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान और मध्य प्रदेश से भुक्की लाकर पंचकूला के पिंजौर, कालका और रायपुररानी में सप्लाई करते थे। इस दौरान पुलिस ने कई पोल्ट्री फार्मों पर भी छापा मारा है। आरोपी मोहित को क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 मई को रायपुररानी के पोल्ट्री फार्म से 100 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उसका तीन दिन का रिमांड लिया गया। उसे वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed