{"_id":"69d2c1977ae9a6f0ae0aee68","slug":"raid-at-sector-5-club-two-hookahs-seized-owner-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134961-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-5 के क्लब में छापा, दो हुक्के बरामद<bha>;<\/bha> मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-5 के क्लब में छापा, दो हुक्के बरामद<bha>;</bha> मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकाबी क्लब में अवैध रूप से परोसा जा रहा था निकोटिन युक्त हुक्का, पुलिस ने सैंपल जांच को भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित मकाबी क्लब में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से परोसे जा रहे हुक्के का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो हुक्के बरामद किए गए और क्लब मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-5 थाना के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि क्लब में निकोटिन युक्त हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
छापे के दौरान क्लब मालिक शुभम गुप्ता, निवासी नारायणगढ़, मौके पर मिला। पुलिस ने दो हुक्के बरामद कर उनसे निकोटिन के सैंपल लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिए। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोट
क्लब में अवैध रूप से हुक्का परोसना कानून का उल्लंघन है और युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-सृष्टि गुप्ता, डीसीपी, पंचकूला