फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Radiology department will be separate for women in the year 2025

Panchkula News: साल 2025 में महिलाओं के लिए अलग होगा रेडियोलॉजी विभाग

Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Radiology department will be separate for women in the year 2025
पंचकूला। नए साल में मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में अलग से रेडियोलॉजी विभाग स्थापित किया जाएगा। अभी पंचकूला के नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को एक से डेढ़ माह की वेटिंग मिल रही है। इसके चलते शहरी क्षेत्र सहित कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला, मोरनी की महिलाओं को परेशानी होती है। उन्हें पहले डॉक्टर से जांच और उसके बाद अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग के अनुसार अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी मोरनी एरिया से आने वाली महिलाओं को होती है। वे सुबह पांच बजे चलती हैं। शाम को घर लौटते-लौटते 6 से 7 बज जाते हैं। नई बिल्डिंग में रेडियोलॉजी विभाग स्थापित होते ही महिलाओं को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा दो जगह मिलने लगेगी। एक सिविल अस्पताल में और दूसरा मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में। वहीं महिलाओं को अलग से लैब की सुविधा भी मिलेगी। इससे वर्कलोड कम होगा। महिलाओं और बच्चों को वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन





2025 में मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में नई सुविधाएं मिलेंगी
- 200 बेड की सुविधा

- तीन आईसीयू वार्ड, नौ ऑपरेशन थिएटर

- 28 वार्ड, हर वार्ड में 6 मरीजों का बेड

- तीन सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट

- अलग-अलग फ्लोर पर 22 प्राइवेट वार्ड

- 35 नर्सिंग स्टेशन

- तीन बेसमेंट में से दो में पार्किंग, एक में स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed