फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Questions of students studying online will be solved

ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के सवाल होंगे हल

Fri, 24 Apr 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Questions of students studying online will be solved
हरियाणा सरकार बंद के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे सरकारी, निजी स्कूलों के 52 लाख विद्यार्थियों के सवालों और शंकाओं का भी समाधान करेगी। शिक्षा निदेशालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। एजुसेट के जरिए निदेशालय को विद्यार्थियों के सवाल प्राप्त हुए हैं। इसे देखते हुए एजुसेट के जरिए घर बैठे ही विद्यार्थियों के सवालों व शंकाओं का निराकरण करने की तैयारी चल रही है। स्कूल बंद रहने तक हर रविवार दोपहर एक बजे के बाद एजुसेट के जरिए टीवी पर विभिन्न विशेषज्ञ, शिक्षाविदों के पैनल छात्रों के सवालों को हल करने के साथ ही उनकी शंकाओं को दूर करेंगे।
विज्ञापन

निदेशालय ने यह व्यवस्था भी की है कि पहली से दसवीं कक्षा तक के छात्र हिंदी व अंग्रेजी में अपनी सुविधानुसार सवाल भेज सकते हैं। सवाल टेक्सट मैसेज, ऑडियो, वीडियो क्लिप में भेजे जा सकते हैं। इसके साथ विद्यार्थी को स्कूल व अपना नाम, पता व सीरियल नंबर भी भेजना होगा। रविवार को एजुसेट के जरिए टीवी पर कार्यक्त्रस्म का प्रसारण कर विद्यार्थियों के सवालों व शंकाओं के जवाब दिए जाएंगे। ऑनलाइन शिक्षा के साथ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सही तरह से जारी रख सकें व उन्हें घर पर कक्षा जैसा माहौल मिले, इसके मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है। निदेशालय ने सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ, सभी निजी और सरकारी स्कूलों के मुखिया व प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं व सवाल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed