फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Put fence around transformers, demand from electricity corporation

Panchkula News: ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ लगाएं बाड़, बिजली निगम से की मांग

Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Put fence around transformers, demand from electricity corporation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-10 की हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन होवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम यूएचबीवीएन के चीफ इंजीनियर चंदन सिंह से मुलाकात कर बिजली के ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ बाड़ लगाने की मांग की। होवा अध्यक्ष भारत हितैषी की अध्यक्षता वाले होवा प्रतिनिधि मंडल में होवा प्रधान बीएम कौशिक, महासचिव एनके खोसला, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, सलाहकार रवि भारद्वाज शामिल थे। होवा अध्यक्ष भारत हितैषी ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को बताया कि कई वर्षों से बिजली के ट्रांसफार्मरों के पास से गुजरने वाले नागरिकों और पशुओं की करंट से होने वाले जान माल के नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाती रही है।
मांग करते हुए कहा कि समस्त ट्रांसफार्मरों के आसपास कम से कम 4 फुट की दूरी पर लोहे के एंगल लगाकर चारों तरफ फेंसिंग की जाए। इसकी शुरुआत सबसे पहले सभी सेक्टरों की मार्केटों से शुरू की जाए। होवा प्रधान बीएम कौशिक और महासचिव एनके खोसला ने गर्मी और उमस के मौसम में रोजाना बार-बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली के कट लगाए जाने पर नागरिकों के रोष से भी अवगत कराया। चीफ इंजीनियर ने बिजली के कट को कम करने को सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा और सलाहकार रवि भारद्वाज ने उच्च अधिकारियों का ध्यान एक-एक बिजली के खंभे पर दर्जनों मीटरों से नागरिकों को हो रही परेशानी की तरफ भी दिलाया। चीफ इंजीनियर ने एक्सईएन चोपड़ा और एसडीओ संजय वर्मा को इस समस्या का तुरंत हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

होवा अध्यक्ष भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टर-10 के मकान नंबर 108 से लेकर 126 तक बिजली के खंभे प्रत्येक मकान के बिल्कुल बीचोंबीच में स्थित होने के कारण मकान मालिकों को मकान के रैंप पर अपनी गाड़ियां खड़ी करने में भारी कठिनाई होती है। भारत हितैषी और बीएम कौशिक ने बिजली के खंभों से नागरिकों की असुरक्षा का मामला उठाकर सेक्टर-10 के मकान नंबर-71 का उदाहरण दिया तो चीफ इंजीनियर ने इस समस्या का तुरंत हल करने का निचले अफसर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed