फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pushpinder Singh on 5-day remand in Kotak Bank embezzlement case.

Panchkula News: कोटक बैंक गबन केस में पुष्पिंदर सिंह 5 दिन के रिमांड पर

Fri, 10 Apr 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pushpinder Singh on 5-day remand in Kotak Bank embezzlement case.
फर्जी एफडी से करोड़ों की ठगी, नारकंडा में छिपाए उपकरण; लग्जरी गाड़ियां खरीदने का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कोटक महिंद्रा बैंक गबन मामले में आरोपी पुष्पिंदर सिंह को अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में फर्जी एफडी बनाकर करोड़ों रुपये के गबन और उससे लग्जरी गाड़ियां खरीदने का खुलासा हुआ है।
स्टेट विजिलेंस की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले उसने 8 अप्रैल 2026 को एसआईटी के सामने सरेंडर किया था। विजिलेंस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 5 दिन की अनुमति दी।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि फर्जी एफडी तैयार करने के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और नकली मोहरों का इस्तेमाल किया गया। ये उपकरण हिमाचल प्रदेश के नारकंडा में एक परिचित के पास छिपाकर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां
विजिलेंस के अनुसार, गबन की राशि में से करीब 30 से 35 करोड़ रुपये आरोपी के हिस्से में आए। इसी रकम से उसने दिल्ली में रेंज रोवर, मर्सिडीज जीएल और हार्ले डेविडसन जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। इनकी बरामदगी के लिए अब टीम कार्रवाई में जुटी है। मामले में अब तक 6 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दिलीप राघव, कपिल, रजत, विकास कौशिक, स्वाति तोमर और पुष्पिंदर सिंह शामिल हैं। विजिलेंस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छापे मार रही है। उल्लेखनीय है कि इस घोटाले में पंचकूला नगर निगम के करीब 158 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed