फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab's youth is moving away from the Akali Dal: Giani Harpreet Singh

पंजाब का यूथ हो रहा है अकाली दल से दूर : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Tue, 07 Oct 2025 08:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Punjab's youth is moving away from the Akali Dal: Giani Harpreet Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल पुनर्गठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ पार्टी अध्यक्ष जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका। इस मौके पर सभी सदस्यों ने सरबत के भले, कौम, पंथ और पंजाब की तरक्की की अरदास की। इस दौरान उनकी ओर से वाहेगुरु के आगे नतमस्तक होकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने का एलान किया गया।

पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंथ और पंजाब की उन्नति के लिए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी सभी दी। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंथ और कौम के लिए यह बहुत बड़ी विडंबना है कि पंजाब का युवा वर्ग अपनी क्षेत्रीय पार्टी से दूर हो गया है। युवा वर्ग लगातार निराशा के दौर से गुजर रहा है। युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए उन्हें संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास पंजाब के लिए कोई भविष्य की योजना नहीं है। श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेकने से पहले सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह पर एकत्रित हुए। जहां सभी सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वे पैदल श्री अकाल तख्त साहिब गए और अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed