फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjabis changed the trends in eight seats of Delhi

Panchkula News: दिल्ली की आठ सीटों पर पंजाबियों ने बदले रुझान

Sun, 09 Feb 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Punjabis changed the trends in eight seats of Delhi
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बड़ा फेरबदल सामने आया है। 70 में से 8 सीटों पर पंजाबी वोटर्स का दबदबा माना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन आठों सीट पर आप काबिज थी, लेकिन शनिवार को आए नतीजों ने इन आठ में 6 पर अपने रुझान बदल दिए हैं। 8 में से 6 सीटों पर पंजाबियाें ने भाजपा के हक में रुझान दिए हैं। यहां तक कि डेढ़ महीने से दिल्ली चुनाव के प्रचार में जुटे सीएम भगवंत मान और उनके कैबिनेट मंत्रियों का भी इन आठ सीटों पर खास फोकस था, लेकिन वह बीते चुनाव के पैटर्न पर केवल दो सीटों पर पंजाबियों का वोट हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


दिल्ली की ये आठ सीटें तिलक नगर, राजौरी गार्डन, मोती नगर, जंगपुरा, जनकपुरी, हरीनगर, कृष्णा नगर और करोल बाग है। इन सीटों पर पंजाबी वोटर्स की अच्छी संख्या मानी जाती है। अगर नतीजों की बात करें तो तिलक नगर में आप के जरनैल सिंह और करोल बाग में विशेष रवि ही सीट निकालने में कामयाब रहे, जबकि बाकी 6 सीटों पर भाजपा से राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, मोती नगर से हरीश खुराना, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, जनकपुरी से आशीष सूद, हरि नगर से श्याम शर्मा और कृष्णा नगर से डॉ. अनिल गोयल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सीएम मान ने खुद इन सीटों पर किया प्रचार
सीएम मान ने खुद इन आठों सीटों पर रैली की थी। रैली में पंजाब में लागू दिल्ली मॉडल को प्रमुखता से पंजाबी वोटर्स के सामने रखा गया था, लेकिन दो ही सीटों पर पंजाबी वोटर्स ने आप को अपना सहयोग दिया। बाकी 6 सीटों पर पंजाबी वोटर्स ने रुझान बदले और भाजपा को 27 साल बाद दोबारा सत्ता में आने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed