{"_id":"614305fa8ebc3e1ef054f125","slug":"punjab-will-soon-start-another-recruitment-drive-chief-secretary-panchkula-news-pkl426904089","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब जल्द शुरू करेगा एक और भर्ती मुहिम : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब जल्द शुरू करेगा एक और भर्ती मुहिम : मुख्य सचिव
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही एक और भर्ती मुहिम शुरू की जाएगी।
राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन ने बुधवार को सभी प्रशासनिक विभागों को खाली पड़े पदों संबंधी रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के साथ तुरंत जानकारी साझा करने की हिदायत दी, ताकि प्रांतीय रोजगार योजना का दूसरा चरण शुरू किया जा सके।
प्रशासनिक सचिवों के साथ प्रांतीय रोजगार योजना की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाजन ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभागों में खाली पदों के लिए मांग भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। रोजगार सृजन विभाग के सचिव राहुल तिवारी ने मुख्य सचिव को बताया कि 34 प्रशासनिक विभागों ने पंजाब सरकार की भर्ती योजना के दूसरे चरण के लिए 22,441 खाली पदों संबंधी जानकारी भेज दी है, जो इससे पहले कैबिनेट कमेटी द्वारा मंजूर किए गए 61,336 पदों से अलग हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘घर-घर रोजगार और कारोबार मिशन’ के तहत मंत्रिमंडल ने पिछले साल 14 अक्टूबर को 61,336 पदों को भरने की मंजूरी देने के साथ ही 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एक साल से भी कम समय में राज्य सरकार ने 7,848 योग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के अलावा विभिन्न विभागों में 44,543 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।