{"_id":"69333f45c8c103fab50cd0f5","slug":"punjab-school-teachers-to-become-career-counselling-guides-panchkula-news-c-16-1-knl1001-889495-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कॅरिअर काउंसलिंग गाइड बनेंगे पंजाब के स्कूली शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कॅरिअर काउंसलिंग गाइड बनेंगे पंजाब के स्कूली शिक्षक
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईआईटी मद्रास बतौर कॅरिअर मेंटर पंजाब के स्कूली शिक्षकों को निखारेगा। उन्हें विशेष गाइडेंस प्रोग्राम के तहत कॅरिअर काउंसलिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में सूबे के पांच हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि शिक्षकों को इसलिए प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकें, कॅरिअर संबंधी विकल्पों के बारे में सटीक जानकारी दे सकें और कॅरिअर चयन में मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में शिक्षकों को बुनियादी कॅरिअर काउंसलिंग, कक्षा सत्रों के लिए कौशल व वन-टू-वन गाइडेंस के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आईआईटी मद्रास प्रवर्तक निरंतर शैक्षणिक सहायता और डिजिटल संसाधन प्रदान करेगा।
बैंस ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य शिक्षकों को अपने स्कूलों में प्रभावशाली कॅरिअर सलाहकार के रूप में सेवा देने में सक्षम बनाकर एक सार्थक और सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है। पंजाब अब शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस कार्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है जिससे उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाली कॅरिअर गाइडेंस तक आसान पहुंच मिलेगी, जो पहले निजी काउंसलरों तक सीमित थी। आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के चीफ नॉलेज ऑफिसर श्रीकांत ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्पष्ट और सीधा है, पंजाब में कोई भी बच्चा भ्रम या अधूरी जानकारी के आधार पर कॅरिअर का चयन न करे।