फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Rajya Sabha elections: Navneet Singh Yadav is accused of filing his nomination using forged signatures of 10 AAP MLAs.Punjab and Chandigarh police clashed over the arrest of the accused.

पंजाब राज्यसभा चुनाव: नवनीत पर आप के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने का आरोप आरोपी की गिरफ्तारी पर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस में हुई झड़प

Wed, 15 Oct 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab Rajya Sabha elections: Navneet Singh Yadav is accused of filing his nomination using forged signatures of 10 AAP MLAs.Punjab and Chandigarh police clashed over the arrest of the accused.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, संवाद

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सूत्रों की मानें तो तल्खी इतनी बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी नवनीत चतुर्वेदी का नामांकन भी रद्द कर दिया, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें आप के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी मधु हैं। मधु बुधवार को नामांकन वापस ले सकती हैं।
नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रोपड़ के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को सुरक्षा दे रखी थी, इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया। सेक्टर-3 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल और रोपड़ के एसपी के बीच सुखना झील के पास जमकर नोकझोंक, बहस और झड़प देखने को मिली। एसएचओ पटियाल आरोपी को लेकर गाड़ी में बैठे रहे और उनकी गाड़ी को पंजाब पुलिस के जवानों ने घेरा हुआ था। इसकी सूचना पाते ही चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और नवनीत चतुर्वेदी को हेडक्वार्टर ले गईं। इसके बाद दोबारा नवनीत को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में लाया गया।
विज्ञापन

जान काे खतरा बताकर मांगी थी सुरक्षा
नवनीत ने नामांकन दाखिल करने के बाद 13 अक्तूबर को चंडीगढ़ पुलिस को एक पत्र लिखकर खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। कहा था कि जब तक राज्यसभा चुनाव नहीं हो जाते उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। पंजाब सरकार उनके फोन टैप कर रही है और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हो सकता है। इसी वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को पंजाब पुलिस के हवाले नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने हस्ताक्षर होने से किया इनकार
विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी ने मंगलवार को छंटनी के लिए नवनीत चतुर्वेदी के साथ ही उन 10 विधायकों को भी बुलाया जिनके हस्ताक्षर उनके नामांकन होने का दावा किया था। मौके पर पहुंचकर विधायकों ने नामांकन पत्र के प्रस्तावक के रूप में अपने हस्ताक्षर होने से इनकार कर दिया। पंजाब विधानसभा सचिव राम लोक खटाणा ने इसके बाद नवनीत का नामांकन रद्द कर दिया। आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने राजस्थान के इस व्यक्ति पर उनके जाली हस्ताक्षर कर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। एक दिन पहले रूपनगर पुलिस ने जयपुर के नवनीत के खिलाफ केस दर्ज किया था।

बॉक्स -
विधायक दबाव में आकर मुकर गए, हाईकोर्ट जाऊंगा : नवनीत चतुर्वेदी

नवनीत चतुर्वेदी ने कहा कि मेरा नामांकन खारिज कर दिया है। विधायक दबाव में आकर हस्ताक्षर करने की बात से मुकर गए हैं। मैंने रिटर्निंग अधिकारी से कहा कि आप इन हस्ताक्षरों की फोरेंसिंक जांच करवा सकते हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी है। अब मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करूंगा। मेरे खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है, वो गैरकानूनी है।


बॉक्स -

आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने दी वीआईपी सुरक्षा : अमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और अपराधियों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वीआईपी सुरक्षा दी। अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह ही भाजपा की एक बार फिर आप विधायकों के फर्जी हस्ताक्षरों से राज्यसभा में अपने व्यक्ति को भेजने की कोशिश बेनकाब हुई है। अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान जैसे अनिल मसीह ने वोट रद्द करके लोकतंत्र की हत्या की थी, उससे भी बदत्तर हालात अब भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए पैदा कर दिए हैं। जब रोपड़ पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ आई, तो केंद्र के अधीन चंडीगढ़ पुलिस आरोपी के लिए पंजाब पुलिस से उलझ पड़ी और उसे सरकारी गाड़ी में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article