{"_id":"6839f3c82c553d1cfc08660d","slug":"punjab-polices-war-against-drugs-continues-103-drug-smugglers-arrested-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-724238-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी, 103 नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी, 103 नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरूद्ध जारी है। पुलिस ने 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.8 किलो हेरोइन और 2.04 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इस प्रकार पिछले 90 दिनों में कुल 14,504 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 85 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 468 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 78 एफआईआर दर्ज की गईं। दिन भर चले इस अभियान में 491 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। 92 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया गया।