फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police will set up health and welfare centers in all districts

सभी जिलों में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र बनाएगी पंजाब पुलिस

Sat, 27 Feb 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police will set up health and welfare centers in all districts
चंडीगढ़। पुलिस कर्मियों की सेहत और तंदुरुस्ती को पहली प्राथमिकता देते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य के सभी जिलों समेत तीन पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस मुलाजिमों के लिए हेल्थ एंड फिटनेस केंद्र (एचडब्ल्यूसी) स्थापित करने का फैसला किया है। ये केंद्र सभी सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में भी स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इन एचडब्ल्यूसी में इंडोर जिम, आउटडोर जिम, ध्यान और योगा के लिए जगह, फिजियोथैरेपी सेंटर और काउंसलिंग के लिए रूम होंगे, जिससे पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग और उपयुक्त परामर्श प्रदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की तरफ से तनावपूर्ण स्थितियों में काम करने से उन्हें थकावट और तनाव की समस्याएं हो जातीं हैं, जो बाद में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मुद्दों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड फिटनेस केंद्र, जहां पुलिसकर्मियों को अपनी शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती की तरफ ध्यान देने के प्रति उत्साहित करेंगे वहीं सेहतमंद जीवन के लिए उनको स्वास्थ्य संबंधी उपयुक्त परामर्श प्रदान भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed