फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police launched special campaign, checked vehicles across the state

Panchkula News: पंजाब पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, राज्य भर में की वाहनों की चेकिंग

Tue, 18 Jun 2024 11:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police launched special campaign, checked vehicles across the state
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को पुलिस ने राज्य भर में नाके लगाकर दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों की मुस्तैदी के साथ चेकिंग की। यह तलाशी अभियान डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के दिशा- निर्देशों पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग जिलों में एक ही समय दौरान चलाया गया।विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने इस राज्यस्तरीय कार्रवाई की निजी तौर पर निगरानी की। उन्होंने कहा कि सभी सीपी, एसएसपी को प्रत्येक पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की मौजूदगी में एक-एक नाका लगाने और सभी मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों की मुस्तैदी के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही संदिग्ध लोगों को जांच के लिए हिरासत में लेने के लिए भी कहा गया था। इस ऑपरेशन के दौरान आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। वाहनों की चेकिंग करने के अलावा पुलिस टीमों ने वाहन मोबाइल एप का प्रयोग करके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्ती के साथ हिदायत दी गई थी कि इस कार्रवाई के दौरान चेकिंग करते समय वह हर यात्री के साथ दोस्ताना ढंग और नम्रता के साथ पेश आएं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों व डीएसपी की निगरानी में 2684 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाले 372 उचित और मजबूत नाके लगाए गए थे। चार घंटे चले इस अभियान में 12040 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 603 के चालान किए गए और 35 को जब्त किए गए। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान 4236 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed