{"_id":"68cc3deea318420ee6002fe3","slug":"punjab-police-continues-its-war-against-drugs-seizing-305-kg-of85-accused-arrested-with-heroin-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-822530-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी, 30.5 किलो\nहेरोइन के साथ 85 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी, 30.5 किलो हेरोइन के साथ 85 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने वीरवार को 409 स्थानों पर रेड की। इस दौरान प्रदेश भर में 62 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस तरह 201 दिन में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,060 हो गई है। अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30.5 किलो हेरोइन, 150 ग्राम अफीम, 766 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 2290 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में रेड की। पुलिस टीमों ने 403 संदिग्ध लोगों की जांच भी की। 61 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए भी राजी किया गया।