फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police arrested Sumit from Haryana

पंजाब पुलिस ने हरियाणा से सुमित को किया गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police arrested Sumit from Haryana
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के महम निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। सुमित के पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने छिपने के लिए कोलकाता में किराये का फ्लैट लिया था। एडीजीपी अमित प्रसाद ने बताया कि सुमित भरत कुमार का करीबी और बिजनेस पार्टनर है। पहले से गिफ्तार भरत ने 15 मई की शाम जगरांव की अनाज मंडी में दो एएसआई की हत्या के बाद जयपाल भुल्लर और जस्सी को ग्वालियर से फरार होने और उनके लिए कोलकाता में छिपने का प्रबंध करने में सहायता की थी। जयपाल और जस्सी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।
विज्ञापन

एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुमित और भरत साल 2015 से बिजनेस पार्टनर थे। दोनों विभिन्न देशों और अन्य राज्यों से खरीदे गए विदेशी टेलीकॉम के मोबाइल नंबरों समेत फैंसी मोबाइल नंबरों को गैर-कानूनी तरीके से महंगे दामों पर बेचते थे। भरत के पास कांस्टेबल अमरजीत सिंह की अधिकृत आईडी भी थी, जिसका प्रयोग ग्वालियर से फरार होने पर टोल प्लाजों से निकलने के लिए किया गया था। एडीजीपी ने बताया कि भरत ने दावा किया कि कांस्टेबल अमरजीत उसका और सुमित का दोस्त है। अब पुलिस जांच कर रही है कि भरत के पास अमरजीत की अधिकृत आईडी क्यों थी और क्या अमरजीत को इस बात की जानकारी थी कि भरत उसकी अधिकृत आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed