{"_id":"67a906ce9c86f68925017fcb","slug":"punjab-panthers-and-city-challengers-were-the-winners-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14896-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब पैंथर्स और सिटी चैलेंजर्स रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब पैंथर्स और सिटी चैलेंजर्स रहे विजेता
विज्ञापन
शाॅट लगाता खिलाड़ी। संवाद
पंचकूला। पंजाब पैंथर्स ने चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट में मनोहर मैवरिक्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल की। रविवार को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले मैच में मनोहर मैवरिक्स ने 20 ओवर में चार विकेट लेकर 189 रन बनाए। इसमें दुष्यंत थमन (40) और अभिजीत गर्ग (36) ने शानदार पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा कर पंजाब पैंथर्स की टीम 19:4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकित कौशिक की नाबाद (60 रन- 27 गेंदों) और कप्तान मनन वोहरा ने भी (54 रन - 31 गेंदों) की अहम पारी खेली। टीम ने लक्ष्य को छह विकेट खोकर दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
दिन के दूसरे मुकाबले में सिटी चैलेंजर्स ने तलानोआ टाइगर्स को 42 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी कर सिटी चैलेंजर्स ने मोहम्मद अर्सलान खान (63 रन-28 गेंदों) की विस्फोटक पारी की बदौलत 171 रन का स्कोर नौ विकेट खोकर खड़ा किया। विपक्षी टीम के लिए विषु कश्यप ने 22 रन देकर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
जवाब में टाइगर्स की टीम हरतेजस्वी कपूर ने 24 रन देकर तीन विकेट, अनिरूद्ध ने दो विकेट पर 20 रन और अमृत लुबाना ने 22 रन पर दो विकेट की कसी हुई गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई। 18.3 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, रज अंगद बावा ने 39 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे, जिससे सिटी चैलेंजर्स ने एकतरफा जीत दर्ज की। चंडीगढ़ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमित सिहाग और वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल ने यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए।