फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Mandi Board passes budget of Rs 1146 crore

Panchkula News: पंजाब मंडी बोर्ड का 1146 करोड़ रुपये का बजट पास

Thu, 29 Feb 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mandi Board passes budget of Rs 1146 crore
चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में बुधवार को किसान भवन में निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए बोर्ड का 1146 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद बरसट ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत ब्योरा देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मंडी बोर्ड का ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) रोकने के कारण गांवों की लिंक सड़कों, मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास रुक गया है, इसलिए मंडी बोर्ड ने अब अपनी आमदन बढ़ाने के उद्देश्य से बीते एक साल के दौरान कई नई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजाब की मंडियों में खाली पड़े प्लाटों की बोली करवाई जा रही है। इसके तहत आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी सेक्टर-65ए मोहाली में रेगुलर मॉनिटरिंग करते हुए 7 दुकानें बेची जा चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूजर चार्जेज में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 के दौरान यूजर चार्जेज से जहां 24 लाख और वर्ष 2022-23 के दौरान 35 लाख रुपये प्राप्त हुए थे, वहीं आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए करीब 45 लाख रुपये का ठेका तय हुआ है। महमदपुर गांव के लोगों द्वारा कुल 83 बीघे जमीन मंडी बोर्ड को दान दी गई है, जहां जल्द ही सब-यार्ड का निर्माण कराया जाएगा। किसान भवन और किसान हवेली के जरिए आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों और लोगों की सुविधा के लिए किसान भवन व किसान हवेली में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग वेब पोर्टल के जरिए की जा रही है। इसके साथ ही अप्रैल 2023 में जहां आय 7,08,350 रुपये थी, वहीं जनवरी 2024 तक यह बढ़कर 37,37,881 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऑफ सीजन के दौरान मंडियों में बने बड़े-बड़े कवर्ड शेडों में इनडोर गेम्स भी शुरू किए गए हैं, जिसकी शुरुआत मार्केट कमेटी रामपुरा फूल द्वारा मंडी में बच्चों को स्केटिंग की ट्रेनिंग देने के साथ की गई है। इसी प्रकार खेल विभाग से बात करके अन्य मंडियों में भी खेल प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। ऑफ सीजन के दौरान लोगों को बेहद कम दाम पर पार्टियों, समारोहों आदि के लिए मंडियों के कवर शेडों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा लिए गए लगभग 2000 करोड़ रुपये के ऋण की किस्तें भी चुकाई जा चुकी हैं।


मंडी बोर्ड की कॉलोनियों को मकान किराए पर

बरसट ने बताया कि मंडियों में एटीएम और विज्ञापन के लिए यूनीपोल लगाने के अलावा मंडी बोर्ड कॉलोनियों में खाली पड़े मकानों को किराए पर देने की व्यवस्था की गई है। फल और सब्जी मंडियों के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे, बूम बैरियर और इलेक्ट्रॉनिक कंडे लगाना, किसानों के लिए अपनी मंडियों और किसान मंडियों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पहचान पत्र बनाने के लिए वेब पोर्टल लॉन्च करना, शहीद भगत सिंह हरियावल मुहिम के तहत 33000 पौधे लगाए गए हैं।




बोर्ड को 83 बीघे जमीन दान देने वाली महमदपुर की पंचायत सम्मानितबरसट ने बताया कि ग्राम पंचायत महमदपुर जिला पटियाला द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड को कुल 83 बीघे जमीन मंडी बनाने के लिए दान दी गई थी, जहां जल्दी ही सब्जी मंडी शुरू की जा रही है। इससे जहां इलाका निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस अवसर पर बरसट ने गांव महमदपुर पंचायत से संदीप सिंह, तरनतारन सिंह, भजन सिंह वालिया, कुलवंत सिंह, चरण सिंह, गुरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह को सम्मानित किया और जल्दी ही महमदपुर में सब-यार्ड बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद हॉस्पिटैलिटी का कोर्स करने वाले किसान भवन के 30 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंडी बोर्ड की उपलब्धियां

जनवरी 24 तक दस माह में बोर्ड की आय 30,29,531 बढ़ी

किसान भवन व किसान हवेली से आय बढ़ाने पर दिया जोर

ऑफ सीजन में मंडियों के कवर्ड शेड में खेलों के लिए दिए

लोगों को पार्टी, समारोहों के लिए उपलब्ध कराए कवर्ड शेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed