फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab is a land of opportunities, will become an investment and manufacturing hub: Mann

पंजाब अवसरों की भूमि, बनाएंगे इन्वेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग हब : मान

Sat, 13 Dec 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab is a land of opportunities, will become an investment and manufacturing hub: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब और ब्रिटेन (यूके) के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि पंजाब को निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंजाब को अवसरों की भूमि बताते हुए सीएम ने कहा कि सूबे को इन्वेस्टमेंट व मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ में यूके हाई कमीशन की डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समैरिग्लियो के नेतृत्व में उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इस दौरान सीएम ने मोहाली को विश्व स्तर पर बेहतर ढंग से संगठित शहरों में से एक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उभरने के लिए पंजाब में अपार संभावनाएं हैं। पंजाब के विद्यार्थी सुरक्षित और कानूनी तरीकों से यूके में अवसर तलाशने के इच्छुक हैं और इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब का मजबूत निवेश इको सिस्टम वाजिब बिजली दरें, विकसित सुविधाएं और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने शिष्टमंडल को मार्च में मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस ) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कंपनियां यहां अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं जो राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। नजदीकी भविष्य में मोहाली दुनिया की अगली सिलिकॉन वैली के रूप में उभरेगा क्योंकि यहां निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है और 100 किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में कुशल तथा प्रतिभाशाली कार्य बल उपलब्ध है, जो इसे निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाता है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी और यूके के प्रतिनिधियों से पंजाब आकर अवसरों की संभावनाएं देखने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों ने व्यापार व वाणिज्य को बढ़ावा देने, आपसी विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।



बॉक्स
गैंगस्टरों के मुद्दों पर भी हुई बात
मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि ऐसे मामले सीमाओं से परे होते हैं और पंजाब सरकार न्यायिक प्रक्रियाओं व आवश्यक कानूनी सहायता में यूके के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बसे प्रवासी पंजाबी समुदाय ने अपनी क्षमता व प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने निवेश के प्रमुख क्षेत्रों कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी सहित अन्य सेक्टरों की पहचान भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed