पंजाब में एक दिन में सबसे अधिक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 534 नए केस मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रविवार को पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए कोरोना वायरस ने 15 लोगों की जान ले ली। वहीं, राज्य में 24 घंटे में अब तक के सबसे अधिक 534 नए केस भी सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कोरोना के मरीजों में अभी 125 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 105 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 306 पहुंच गई है जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13,218 पर जा पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को लुधियाना में 5, रोपड़, अमृतसर व गुरदासपुर में 2-2 और जालंधर, नवांशहर, बठिंडा व मोहाली में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया।
उधर, लुधियाना में सबसे ज्यादा 95 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा पटियाला में 83, जालंधर में 70, अमृतसर में 45, होशियारपुर में 42, मोहाली में 28, बठिंडा में 27, फाजिल्का में 24, संगरूर में 17, गुरदासपुर में 16, तरनतारन में 15, फिरोजपुर में 13, पठानकोट में 12, फतेहगढ़ साहिब में 10 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
8810 मरीज कोरोना को दे चुके हैं मात
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 5,31,336 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 4102 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इस बीच रविवार को 513 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इनमें लुधियाना के 182, अमृतसर के 31, पटियाला के 225, मोहाली के 11, गुरदासपुर, मोगा, बठिंडा व मुक्तसर के 2-2, पठानकोट के 7, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब व फिरोजपुर के 4-4, होशियारपुर व तरनतारन के 1-1, फरीदकोट के 29, फाजिल्का के 6 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 8810 हो गई है।