{"_id":"5d4486a58ebc3e6d16353167","slug":"punjab-haryana-highcourt-panchkula-news-pkl3462207173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ घर से उड़ाए 17 हजार कैश और आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ घर से उड़ाए 17 हजार कैश और आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-41बी स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कमर्चारी के घर का ताला तोड़कर चोर 17 हजार नकद और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 41 निवासी दिनश कुमार ने बताया कि वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में स्पेशल सिक्योरिटी में तैनात हैं। बीते बुधवार दोपहर बच्चों ने बताया कि कि मकान का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
दिनेश कुमार ने बताया कि चोर घर से एक सोने का कड़ा, एक जोड़ी सोने की चूडियां, सोने के टापस और 17 हजार नकदी ले गए। वारदात के बाद आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
उधर, सेक्टर 8 निवासी रविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते 30 जुलाई को दवाई खरीदने के लिए कार से सेक्टर 22 मार्केट गई थी। केमिस्ट शॉप से दवाई लेने लगी तो पर्स चोरी हो गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पर्स में मोबाइल, चार्जर और अन्य कागजात थे।