{"_id":"60f0a83a8ebc3e5467695067","slug":"punjab-haryana-and-chandigarh-will-work-together-to-stop-smuggling-of-liquor-administration-panchkula-news-pkl4202314143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: अब मिलकर शराब की तस्करी रोकेंगे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, बैठक में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: अब मिलकर शराब की तस्करी रोकेंगे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, बैठक में बनी सहमति
Fri, 16 Jul 2021 02:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:57 AM IST
सार
सलाहकार ने निर्देश दिए कि दोनों राज्यों व यूटी के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम को पुलिस के साथ मिलकर सख्ती भी करनी चाहिए, ताकि तस्करी को रोका जा सके।
विज्ञापन
शराब तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराब की तस्करी रोकने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तस्करी को रोकने के लिए पंजाब, हरियाणा और यूटी को साथ मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि शराब तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने से ही इस पर रोक लगाई जा सकती है। बैठक में तस्करी के अलावा पंजाब, हरियाणा और यूटी के एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर पर भी चर्चा की गई। सलाहकार ने निर्देश दिए कि दोनों राज्यों व यूटी के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम को पुलिस के साथ मिलकर सख्ती भी करनी चाहिए, ताकि तस्करी को रोका जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा बार कोडिंग समेत अन्य नई तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाना चाहिए। बैठक में हरियाणा एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के एसीएस अनुराग रस्तोगी, एक्साइज व टैक्सेशन पंजाब के एसीएस वेणु प्रसाद, वित्त सचिव व सचिव एक्साइज एंड टैक्सेशन यूटी विजय नामदेव राव जड़े, एक्साइज व टैक्सेशन कमिश्नर (यूटी) मनदीप सिंह बराड़, एक्साइज व टैक्सेशन कमिश्नर पंजाब रजत अग्रवाल, एक्साइज व टैक्सेशन कमिश्नर हरियाणा शेखर विद्यार्थी, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, कलेक्टर एक्साइज (यूटी) राकेश कुमार पोपली और असिस्टेंट एक्साइज व टैक्सेशन कमिश्नर सौरभ कुमार अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन