{"_id":"687bf27aa32733aefb0ddf2c","slug":"punjab-government-will-recruit-on-367-posts-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-767284-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब सरकार 367 पदों पर करेगी करेगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब सरकार 367 पदों पर करेगी करेगी भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार 367 पदों पर भर्ती करने जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे वित्त समेत अन्य विभागों में कर्मचारियों की कमी पूरी होगी।
शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक 245 सीनियर सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी जिनकी अलग-अलग विभागों में तैनाती की जाएगी। इसी तरह वित्त विभाग के लोकल ऑडिट विंग में 62 जूनियर ऑडिटर की भर्ती होगी। कोषागार एवं लेखा शाखा में 14 जूनियर ऑडिटर, 1 जिला कोषाध्यक्ष, 36 कोषाधिकारी, पंजाब राज्य भंडारण निगम में 2 सब डिवीजनल ऑफिसर सिविल, सेक्शन ऑफिसर 4 और सेक्शन ऑफिसर बिजली के 3 पदों पर भर्ती की जा रही है।
विभाग के अनुसार 22 जुलाई से इन सभी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि 18 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन करने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। 20 अगस्त तक उम्मीदवार फीस जमा करवा सकेंगे। सिर्फ www.sssb.punjab.gov.in पर जाकर ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे और वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड समेत सभी अन्य तरह की जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
सभी पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 साल निर्धारित है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणी के 42 साल आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जबकि पंजाब के दिव्यांगों के लिए आयु सीमा 47 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की कमी चल रही है।