फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government will open 200 new Aam Aadmi clinics in the state - Chairman Bahl

Panchkula News: पंजाब सरकार राज्य में 200 नए आम आदमी क्लीनिक खोलेगी - चेयरमैन बहल

Mon, 04 Aug 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 04 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab government will open 200 new Aam Aadmi clinics in the state - Chairman Bahl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में 200 और आम आदमी क्लीनिक खोलेगी ताकि लोगों को इलाज के लिए दूरदराज न जाना पड़े। राज्य सरकार का यह फैसला स्वास्थ्य क्रांति में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
पंजाब हेल्थ सिस्टम काॅरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक देश का सबसे सफल स्वास्थ्य मॉडल साबित हो रहा है जहां मरीजों का पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 200 आम आदमी क्लीनिक चालू करेगी, जिससे राज्य में इन क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1081 हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 565 आम आदमी क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्रों में और 316 क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में हैं जहां प्रतिदिन लगभग 70 हजार से अधिक मरीज आते हैं, जिससे साबित होता है कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। आम आदमी क्लीनिकों में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है, उसके बाद बुजुर्गों की, क्योंकि उन्हें अपने घर के पास ही मुफ्त में बेहतर इलाज मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी क्लीनिकों को व्हाट्सएप चैटबॉट से जोड़ने की पहल को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि बताते हुए बहल ने कहा कि अब मरीज जब चाहें अपने मोबाइल पर अपनी दवाएं या टेस्ट रिपोर्ट देख सकते हैं। लगभग 90 प्रतिशत पंजाबियों के पास स्मार्ट फोन हैं, जिससे व्हाट्सएप के जरिये उन तक सीधे पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट, डॉक्टर द्वारा समय-समय पर दिए गए अगले अपॉइंटमेंट की जानकारी मिलने के अलावा बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित नवजात शिशुओं की देखभाल की जानकारी भी व्हाट्सएप के माध्यम से मिलती रहेगी। इससे मरीज को पर्ची रखने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे जब चाहें व्हाट्सएप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed