फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government will distribute two lakh quintals of seeds free of cost: Mann

दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त बांटेगी पंजाब सरकार : मान

Mon, 27 Oct 2025 12:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will distribute two lakh quintals of seeds free of cost: Mann
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। राज्य के बाढ़ पीड़ितों के साथ किए गए एक और वादे को पूरा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए रविवार को सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। बाढ़ में किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है जिसके चलते राज्य सरकार ने उन्हें 74 करोड़ रुपये के दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त प्रदान करने का फैसला किया है। बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को आगामी रबी की फसल बोने में मदद करने के लिए गेहूं के बीज मुफ्त बांट रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया कि बाढ़ के कारण 2,300 से अधिक गांव डूब गए। 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह हो गई। 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए और 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए। 1,400 क्लीनिक और अस्पताल बर्बाद हो गए। 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लगभग 13,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed