फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government should cancel all old agreements regarding water, call a special session of the assembly: Rajewal

पानी को लेकर सभी पुराने समझौते रद्द करे पंजाब सरकार, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए : राजेवाल

Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab government should cancel all old agreements regarding water, call a special session of the assembly: Rajewal
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सीएम भगवंत मान दिल्ली में एसवाईएल को लेकर 9 जुलाई को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पानी को लेकर सभी पुराने समझौते रद्द करने चाहिए और दूसरे राज्यों को सिर्फ अपनी शर्तों पर ही पानी दिया जाना चाहिए। पंजाब के पास अब दूसरे राज्यों को देने के लिए पानी नहीं है। राजेवाल शनिवार को किसान भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग पॉलिसी को भी तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। इस पॉलिसी के जरिये 20 हजार परिवारों को उजाड़ने का काम किया रहा है। 65 हजार 533 एकड़ जमीन को अब लैंड पूलिंग पॉलिसी में शामिल किया गया है। साथ ही 165 कॉलोनियां और बनानी हैं। एक लाख एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि सरकार जबरदस्ती लेना चाहती है। उनकी मांग है कि सरकार की तरफ से जारी सभी अधिसूचनाएं रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने पॉलिसी के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राजेवाल ने फॉरेन फ्री ट्रेड का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के अलावा कई देशों के साथ सरकार ट्रेड डील पर काम कर रही है। कृषि को इस डील से दूर रखा जाना चाहिए। अगर कृषि को इसमें शामिल किया जाता है तो इसकी सीधी मार देश के किसानों पर पड़ेगी। इस ट्रेड डील का किसानों की तरफ से बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेवाल ने मार्कफेड की तरफ से जारी की जाने वाली डीएपी खाद पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खाद की क्वालिटी ठीक नहीं है। इसे लेेकर एक कमेटी गठित की जानी चाहिए, जिसमें किसानों को भी शामिल करें और दोषियों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ का समर्थन भी किया है और कहा कि बेवजह उनका विरोध किया जा रहा है। राजेवाल ने कहा कि इन सभी मुद्दों को संयुक्त किसान मोर्चा की रविवार को होने वाली बैठक में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed