फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government banned 12 pesticides

Panchkula News: पंजाब सरकार ने 12 कीटनाशकों पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab government banned 12 pesticides
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बासमती चावल की खेती में 12 कीटनाशकों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कीटनाशकों के अवशेष चावल में अधिक मात्रा में पाए जाने से निर्यात पर प्रभाव पड़ सकता है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो 1 अगस्त से 60 दिन के लिए प्रभाव मेंं रहेंगे। इस दौरान इन कीटनाशकों की बिक्री, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। कृषि विभाग ने किसानों से इनकी जगह अन्य कीटनाशकों के उपयोग की सिफारिश की है। विभाग का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का उत्पादन सुनिश्चित करना है जिसमें कोई अवशेष प्रभाव न हो। जिन कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें ऐसिफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफोस, प्रोपिकोनाजोल, थायमेथोक्सम, प्रोफेनोफोस, कार्बेंडाजिम, ट्राईसाइक्लाजोल, टेबुकोनाजोल, कार्बोफ्यूरान, इमिडाक्लोप्रिड और हेक्साकोनाजोल शामिल हैं।
विज्ञापन

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने बासमती चावल के कीटों को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक कीटनाशकों की सिफारिश की है। साथ ही पंजाब राइस मिलर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने भी इन कीटनाशकों के अवशेषों के अधिक मात्रा में पाए जाने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article