{"_id":"6269a67151c0f507487b7d35","slug":"punjab-fully-prepared-to-deal-with-new-wave-of-kovid-19-mann-panchkula-news-pkl4489590157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की नई लहर से निपटने को पंजाब पूरी तरह तैयार : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 की नई लहर से निपटने को पंजाब पूरी तरह तैयार : मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 की नई लहर के खतरे के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य कोविड महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग में शिरकत करते हुए भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब ने कोविड महामारी की नई लहर से निपटने के लिए कारगर प्रणाली विकसित की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पहले ही कोविड मामलों की वृद्धि से निपटने के लिए आवश्यकता अनुसार साधन उपलब्ध हैं और पंजाब में स्थिति काबू में है। लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। राज्य के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ, जोकि सही मायनों में कोरोना योद्धा हैं, कोविड महामारी के किसी भी विस्तार का सामना करने को पूरी तरह से तैयार हैं।
पंजाब में सिर्फ 176 सक्रिय केस : मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 87 फीसदी के मुकाबले राज्य की 97 फीसदी आबादी को कोविड टीकाकरण की पहली डोज और 76 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। महामारी का सामना करने के लिए 5.11 लाख लोगों को बूस्टर डोज भी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में बहुत कम केस (केवल 176 सक्रिय मामले) हैं और रोजाना के औसतन 25 केस आ रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि कोई मरीज गंभीर हालत में नहीं है और ना ही कोई मरीज आईसीयू में है और राज्य में लेवल दो के केवल 6 केस हैं।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में यह है तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में 1236 बेड, सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में 1450 बेड और सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में 1025 बेड की व्यवस्था है। अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में क्रमश: 360, 560 और 400 ऑक्सीजन बेड मौजूद हैं। अमृतसर में 280 आईसीयू बैड हैं और पटियाला में ऐसे 280 बेड हैं जबकि अमृतसर में 165 कोविड वेंटिलेटर बेड, पटियाला में 96 और फरीदकोट में 141 वेंटिलेटर बेड मौजूद हैं।
‘पंजाब में हालात नियंत्रण में’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। कोरोना को लेकर सभी प्रदेशों और केंद्र की तैयारी पर सकारात्मक चर्चा हुई। पंजाब में हालात नियंत्रण में हैं और आगे भी हालात को काबू में रखने के लिए आवश्यकतानुसार हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।