फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab families stranded in UAE, NRI minister speaks to victims

Panchkula News: पंजाब के परिवार यूएई में फंसे, एनआरआई मंत्री ने पीड़ितों से की बात

Sun, 01 Mar 2026 10:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab families stranded in UAE, NRI minister speaks to victims
पीड़ित बोले- हमारे साथ 60 से 70 परिवार थे, दूतावास से नहीं हो पा रहा संपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए।
पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यूएई में फंसे पीड़ितों से फोन पर बात की। एक परिवार ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट में 60 से 70 पंजाबी परिवार उनके साथ थे। वह वहां घूमने गए थे। शनिवार को उनकी शारजाह से अमृतसर के लिए फ्लाइट थी लेकिन इस बीच वहां से फ्लाइट्स बंद कर दी गई। उन्होंने दूतावास से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन हो नहीं पाया है क्योंकि नंबर व्यस्त आ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्हें एक होटल में रात गुजरानी पड़ी। हालांकि शनिवार सुबह एक जानकार के संपर्क के बाद वह उसके घर आ गए हैं। वह लगातार दूतावास से संपर्क करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बठिंडा का दंपती भी दुबई हवाई अड्डे के बंद होने के कारण वहां फंसे हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और हमारे पास जरूरी दवाएं भी नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

डॉ. रवजोत ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने वहां फंसे पंजाब के लोगों को सुरक्षित देश लाने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि स्थिति बहुत चिंताजनक है जिसे लेकर जल्द एक बैठक बुलाई जानी चाहिए ताकि वहां फंसे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत उचित कदम उठाए जा सके।

इसी तरह पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में पंजाबियों सहित हजारों भारतीय काम करते हैं लेकिन मौजूदा संकट के कारण उन्हें मदद की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से अपील करता हूं कि वे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed