{"_id":"68fe4ae02451ae05610587fd","slug":"punjab-explores-new-investment-opportunities-through-ppp-mode-organises-investor-meet-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-854303-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में पीपीपी मोड से निवेश के नए अवसरों की तलाश, निवेशक सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में पीपीपी मोड से निवेश के नए अवसरों की तलाश, निवेशक सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के जरिये पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं में निवेश आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईडीबी) के नेतृत्व में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस आयोजन के दौरान पीआईडीबी, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग और आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारी, निवेशक और डेवलपर उपस्थित थे जिन्होंने संभावित पर्यटन और आतिथ्य परियोजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पीपीपी के तहत शुरू की जाने वाली 6 पर्यटन और आतिथ्य परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई। इनमें अमृतसर में अर्बन रोपवे परियोजना, सरहिंद के आम-खास बाग में विरासती होटल, रोपड़ के आम-खास बाग में पिंकासिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, कपूरथला के दरबार हॉल में विरासती होटल, मोहाली में कन्वेंशन सेंटर कम प्रदर्शनी केंद्र और लुधियाना में कन्वेंशन सेंटर कम प्रदर्शनी केंद्र से संबंधित कार्य शुरू करना शामिल है। बैठक में परियोजनाओं की संभावनाओं, सीमा और समय पर मंजूरी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निवेशकों को परियोजनाओं से संबंधित शर्तों में संशोधन के लिए सुझाव मांगे गए।