फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab elections: 14 lakh cash, narcotics worth 38.93 crore seized

पंजाब चुनाव: 14 लाख नकद, 38.93 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab elections: 14 lakh cash, narcotics worth 38.93 crore seized
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के एलान के बाद राज्य में लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान 14 जनवरी तक कुल 40.31 करोड़ की वस्तुएं और नकदी जब्त की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में विभिन्न टीमों द्वारा 81 लाख रुपये की शराब, 38.93 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 14 लाख रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

डॉ. राजू ने बताया कि राज्य में विभिन्न टीमों द्वारा 2.72 लाख लीटर शराब पकड़ी गई है, जिसकी कीमत 81 लाख रुपये बनती है। इसी तरह राज्य में नशीले पदार्थ भी पकडे़ गए हैं, जिनकी कीमत 38.93 करोड़ बनती है। इसके अलावा राज्य में 14 लाख रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर राज्य में 1064 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा राज्य में 2222 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जोकि अमन सुरक्षा में रुकावट पैदा कर सकते हैं, जिनमें से 894 के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है और बाकी रहते व्यक्तियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में 3692 नाके स्थापित किए गए हैं। इसी तरह सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई करते हुए 118 लोगों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई अमल में लाई गई है। राज्य में इस समय 2064 गैर जमानती वारंट के मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है जबकि बाकी 239 के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 323102 लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत 20 ग़ैर लाइसेंसी हथियार पकडे़ गए हैं। राज्य में चुनाव अमल में ड्यूटियां निभाने वाले अमले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज 84.3 प्रतिशत लग चुकी है, जबकि दूसरी डोज 49.9 प्रतिशत कर्मचारियों को लग चुकी है। पंजाब राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर विभिन्न टीमों द्वारा 53610 सरकारी स्थानों और 14911 निजी स्थानों से बैनर पोस्टर और दीवार पर लगे हुए विज्ञापन हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed