फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab demands 50 percent share in central excise duty from Center: Arora

केंद्र से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में 50 फीसदी हिस्सा मांगे पंजाब : अरोड़ा

Sun, 26 Apr 2020 07:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab demands 50 percent share in central excise duty from Center: Arora
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा है कि वह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में पंजाब के अनुपात के मुताबिक 50 फीसदी हिस्से की मांग करें। इससे पंजाब के सरकारी खजाने को लॉकडाउन (कर्फ्यू) के कारण हो रहे भारी वित्तीय नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी। अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें मुद्दा सोमवार को प्रधानमंत्री के साथ बैठक में उठाने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

आप मुख्यालय से जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का हवाला देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के कारण विश्व व्यापक लॉकडाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एतिहासिक गिरावट पर हैं। परिणामस्वरूप रिलायंस, एसआर जैसी निजी तेल कंपनियों समेत सार्वजनिक क्षेत्र की सरकारी कंपनियां अरबों रुपये का लाभ कमा रही हैं। इस मुश्किल की घड़ी में लोगों को राहत देने के लिए सबसे पहले इन तेल कंपनियों के अंधे मुनाफे की सीमा तय की जाए और अतिरिक्त लाभ से लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

अमन अरोड़ा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को भारत सरकार ने जीएसटी प्रणाली से बाहर रखा है और इनकी बिक्री से जो वैट एकत्रित होता है, उसमें से पंजाब को सालाना तकरीबन 4500 करोड़ का हिस्सा मिलता है। लेकिन कोरोना संकट के कारण डीजल-पेट्रोल का 60 प्रतिशत प्रयोग कम होने से वैट राशि में पंजाब को 2000 करोड़ रुपये का घाटा होगा। अरोड़ा ने इस घाटे की पूर्ति के लिए केंद्र की तरफ से पेट्रोलियम पदार्थों पर ‘सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी’ के रूप में जो प्रति लीटर 23 रुपये पेट्रोल और 19 रुपये प्रति लीटर डीजल वसूली की जा रही है, यह वार्षिक 2 लाख करोड़ रुपये के करीब बनता है, इसमें से अनुपात के मुताबिक पंजाब को 50 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed