{"_id":"698a3e5bed1990f2f20d8d48","slug":"punjab-cricket-league-to-be-launched-on-the-lines-of-ipl-cm-approves-panchkula-news-c-16-1-knl1001-945224-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईपीएल की तर्ज पर होगी पंजाब क्रिकेट लीग, सीएम की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईपीएल की तर्ज पर होगी पंजाब क्रिकेट लीग, सीएम की मंजूरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल की तर्ज पर अब सूबे में पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) का आयोजन किया जाएगा। जिला व क्षेत्रीय टीमें इस मुकाबले में शामिल होंगी। बीसीसीआई व पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से इस संदर्भ में तालमेल किया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी तैयार करना है।
सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सूबे के खेल विभाग के आला अफसरों के बीच हुई बैठक में सीएम ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम का मानना है कि पंजाब की खेल विरासत तो बहाल करने की दिशा में यह एक कदम है और इससे युवा नशे से दूर खेलों के प्रति प्रोत्साहित भी होंगे। इसका उद्देश्य खेलों में जिला और राज्य-स्तरीय लीगों का एक व्यापक इको-सिस्टम स्थापित करना है ताकि राज्य के नौजवानों को नशों से दूर रखकर अनुशासन, नए मौकों और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की ओर ले जाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों के साथ राज्य भर में खेल संस्कृति को उत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों को हिदायत की गई कि वे एक स्वस्थ समाज की सृष्टि के उद्देश्य से नौजवानों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करने में अपना अधिकतम योगदान दें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पहलकदमियों ने विश्व क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इमरान खान और अर्जुन राणातुंगा जैसे क्रिकेटरों ने ऐसी पहलकदमियों के माध्यम से विश्व क्रिकेट को कई प्रसिद्ध खिलाड़ी दिए और यह लीग पंजाब को क्रिकेट प्रतिभा की नर्सरी के रूप में उभारने में बहुत मदद करेगी।
भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर बनेंगी टीमें
सीएम मान ने बताया कि यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर करवाई जाएगी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी जिलों और माझा, दोआबा तथा मालवा जैसे भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी। यह लीग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए क्रिकेटरों का प्रतिभाशाली पूल पैदा करने में मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में अन्य खेलों को उत्साहित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
अन्य खेलों के भी लीग होंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसी खेलों के लिए भी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय लीग टूर्नामेंट करवाए जाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया है। पंजाब सरकार अच्छी तरह प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा करने के लिए ठोस अभियान पर काम कर रही है। पंजाब के नौजवानों में अथाह खेल प्रतिभा है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेकर देश के लिए तगमे जीतने योग्य बनाने के खातिर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।